जारी मार्ग पर सेमरी गांव के पास लगी कोरोना बैरिकेडिंग से सोमवार की शाम को बड़हा गांव का एक युवक टकरा गया। जिसे रात में ही परिजनों द्वारा जसरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
बताया जाता है कि सुरेश कुमार विश्वकर्मा (27) पुत्र संतोष विश्वकर्मा जारी बाजार में लोहारी की दुकान करता था। वह शाम को गांव बड़हा जा रहा था। जैसे ही वह सेमरी गांव के पास कौंधियारा जारी रोड पर भोलानाथ का पुरवा के पास पहुंचा, सडक़ पर पुलिस द्वारा लगाई गई कोरोना बैरिकेडिंग से अनियंत्रित होकर टकरा गया। गंभीर रूप से घायल सुरेश कुमार को परिजन एंबुलेंस से जसरा अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा उसे जसरा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बड़हा गांव में इस घटना के बाद से कोहराम मचा है। बता दें कि संतोष के पांच बेटे थे। सुरेश सबसे छोटा लड़का है। डेढ़ साल पहले पूजा के शादी हुई थी, उसके एक साल की लडक़ी सौम्या है। पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।