फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में हुआ इंटरनेशनल क्रिकेटर होने का एहसास

Thu, 17 Aug 2017 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पिछले माह इंग्लैंड में हुए महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट में धमाल मचाने वाली दो महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट और पूनम यादव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इलाहाबाद में मौजूद रहीं। दोनों ही क्रिकेटरों को इस बात का मलाल रहा कि फाइनल मैच उनकी गिरफ्त से छूट गया। हालांकि दोनों ने ही यह बात भी स्वीकारी कि उनके प्रदर्शन ने महिला क्रिकेट को अब एक नई दिशा दिखा दी है। वर्ल्ड कप शुरू होने के पहले उन्हें बमुश्किल लोग ही जानते थे, लेकिन अब जो सम्मान मिल रहा है, उससे इंटरनेशनल क्रिकेटर होने का एहसास हुआ।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में महाप्रबंधक एमसी चौहान से सम्मानित होने के बाद इन दोनों क्रिकेटरों से अलग-अलग स्थानों पर अमर उजाला की बातचीत हुई। प्रीतम नगर स्थित पैराडाइज ब्यूटी पार्लर में हुई मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की एकता बिष्ट ने कहा कि विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट में अधिकतर नए खिलाड़ी थे। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ी प्रेशर में थे, शायद इसी वजह से हम वर्ल्ड कप नहीं ला सके।

फिलहाल अब तैयारी अगले वर्ष होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की है। एनसीआर में कार्यरत अपनी साथी शिवा कोठारी की मौजूदगी में एकता ने बताया पाकिस्तान के खिलाफ हुए लीग मैच में उनका प्रदर्शन बेहतर रहा। इस मैच में उन्होंने पांच विकेट चटकाए थे। एकता ने बताया कि उन्होंने गली क्रिकेट बहुत खेली है। इसका फायदा नेशनल टीम में उन्हें मिला। 45 एकदिवसीय, 35 टी-20 और एक टेस्ट मैच में 119 विकेट ले चुकी एकता ने बताया कि सचिन तेंदुलकर और दक्षिणी अफ्रीका के एबी डीविलियर्स को अपना आदर्श मानती है। एकता अपने फ्रेंडस के साथ शाम को सिविल लाइंस भी घूमने गई।
विज्ञापन


विश्व कप में नौ मैचों में 11 विकेट लेने वाली भारतीय स्पिनर पूनम यादव का कहना है कि वर्ल्ड कप के प्रदर्शन से अब अगली पीढ़ी के लिए रास्ता खुल गया है। लोगों को अब महिला क्रिकेट से खासी उम्मीदें हैं। इलाहाबाद जंक्शन के ऑफिसर गेस्ट हाउस में हुई मुलाकात के दौरान आगरा की रहने वाली इस महिला क्रिकेटर ने कहा कि अब घरेलू क्रिकेट में काफी संख्या में लड़कियां शिरकत करेंगी। उन्होंने कप्तान मिताली राज के सुर में सुर मिलाते हुए महिला आईपीएल शुरू करने की भी वकालत की। पूनम के मुताबिक अब बीसीसीआई महिला क्रिकेटरों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ गई है। पूनम ने विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ लिए गए पांच विकेट को अपना बेहतर प्रदर्शन बताया। साथ ही सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की धुआंधार पारी को भी यादगार लम्हा बताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें