फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड और सिक्योरिटी गार्ड के जिम्मे होगी रेलवे की सुरक्षा

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। रेलवे स्टेशन और उससे जुड़े कार्यालयों की सुरक्षा में आरपीएफ कर्मियों के अलावा होमगार्ड और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड भी दिख जाएं तो चौंकिएगा नहीं। भारतीय रेल पहली बार रेल संपत्ति एवं यात्री सुरक्षा के मद्देनजर होमगार्ड और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों की मदद लेगा। इस संबंध में डीजी आरपीएफ की तरफ से गाइड लाइन जारी कर दी गई है। यह गाइड लाइन सभी जोन मुख्यालयों को भेजी गई है।
विज्ञापन

रेल भर्ती परीक्षा हो या फिर फेस्टिवल सीजन, सभी मौकों पर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बेतहाशा बढ़ जाती है। इस दौरान रेलवे की ओर से प्रमुख स्थानों पर आरपीएफ जवानों की तैनाती की जाती है। ऐसे मौकों पर अक्सर देखा गया है कि फोर्स की कमी की वजह से आरपीएफ जवान भीड़ नियंत्रित नहीं कर पाते। पिछले साल कुंभ मेले के दौरान मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ इसी का नतीजा थी। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए डीजी आरपीएफ कृष्णा चौधरी ने सभी जोन मुख्यालयों को एक नई गाइड लाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि सिक्योरिटी की व्यवस्था कोर एरिया और नॉन कोर एरिया को बांट कर की जाए। कोर एरिया में सिर्फ आरपीएफ के जवान ही तैनात किए जाएं। जबकि नॉन कोर एरिया में प्राइवेट गार्ड और होमगार्ड की ड्यूटी समय-समय पर संबंधिज जोन के महाप्रबंधक केअनुमोदन पर लगाई जा सकती है। इसमें रेलवे अस्पताल, स्टेशन परिसर में साइकिल स्टैंड, रेलवे कालोनी, रेलवे स्टेडियम, रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय, रेल भर्ती प्रकोष्ठ कार्यालय, रेलवे के प्रशासनिक ऑफिस आदि शामिल है। इन स्थानों पर आरपीएफ जरूरत के हिसाब से गर्मी के मौसम में, त्योहारी सीजन, रैली, भर्ती मेला, रेलवे भर्ती की परीक्षाएं आदि मौकों पर होमगार्ड की मदद ले सकता हैं। इसके अलावा नॉन कोर एरिया में प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी की भी मदद ली जा सकती है। सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा भी नॉन कोर एरिया में सिर्फ वही गार्ड तैनात किए जाएंगे जो एक्स आर्मी मैन हों। इन सबकी तैनाती कांट्रेक्ट के आधार पर की जाएगी। साथ ही प्राइवेट सिक्योरिटी की जवाबदेही रेलवे के सुरक्षा विभाग के पास ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें