फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव के खाते में एक और उपलब्धि

Fri, 02 Aug 2013 05:33 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। जाने-माने कथाकार केशव प्रसाद मिश्र के साथ ही इलाहाबाद के खाते में एक और उपलब्धि आई है। उनके जिस उपन्यास ‘कोहबर की शर्त’ पर बहुचर्चित सुपर-डुपर फिल्म ‘नदिया के पार’ बनी, उसे सूरत के वीर नर्मद विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इसी के साथ राजकमल प्रकाशन ने से उपन्यास का पुनर्प्रकाशन शुरु किया है, जिसे तीन संस्करणों के बाद बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

बिना शर्त आजीवन लिखते रहे ‘कोहबर की शर्त’ के लेखक और एजी ऑफिस में बतौर ऑडिटर कार्यरत केशव जी उपलब्धि पर न सिर्फ उनका परिवार बल्कि इलाहाबाद का रचनाकार समाज भी खुश है। बेटे भुवन चंद्र मिश्र के मुताबिक केशवजी के रचना संसार पर शोध कर चुकीं उसी विश्वविद्यालय की डॉ.रुक्क्षमणि पटेल ने यह सूचना दी। केशवजी की बहू डॉ.सुप्रीति मिश्रा और पोतियां जीएचएस की छात्रा शुभ्रा मिश्रा और सेंट मेरीज की छात्रा अचला को अपने बाबा की उपलब्धियों पर गर्व है।
वरिष्ठ रचनाकार यश मालवीय कहते हैं, केशवजी उपलब्धियां इलाहाबाद की रचनाधर्मिता की उपलब्धि है। उनके इस उपन्यास का पाठ परिमल की गोष्ठियों में होता था। भैरव प्रसाद गुप्त ने तभी कह दिया था, आंचलिक उपन्यासों की शृंखला में यह मील का पत्थर साबित होगा और ऐसा ही हुआ। आज उनकी उपलब्धियां सुख देती हैं लेकिन इस बात का मलाल जरूर है कि ‘नदिया के पार’ फिल्म बनाने के लिए राजश्री की ओर से उन्हें सिर्फ दस हजार रुपये दिए थे। बाद में इसके रीमेक ‘हम आपके हैं कौन’ ने भी अद्भुत सफलता का रिकार्ड दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें