फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ता लिंग अनुपात मर्यादाओं को नष्ट करेगा

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ नगर (नैनी)। परमार्थ निकेतन ने महाकुंभ में जाति बंधन को तोड़ते हुए नई दिशा में कदम रखा। बृहस्पतिवार को अरैल स्थित शिविर में ऋषिकुमारों ने निषादों की बेटियों को पूजा। इस मौके पर परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनिजी ने कहा कि बिगड़ता लिंग अनुपात सामाजिक अनुशासनों और मर्यादाओं को नष्ट कर डालेगा। कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध गंगा एक्शन परिवार माहौल बनाएगा।
विज्ञापन

स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि यह समस्या विकराल रूप ले, इसके लिए हमें सचेत हो जाना चाहिए। सामाजिक मूढ़ताओं और अल्टासोनोग्राफी जैसी तकनीकों के विध्वंसक समन्वय के कारण गर्भपात तेजी से हो रहे हैं। इसके लिए नगरों में बढ़ते अल्ट्रासाउंड क्लीनिक दोषी हैं। उन्होंने चिंता जताई कि शहरों में फैले इस अभिशाप का प्रभाव भोली-भाली ग्रामीण जनता में भी फैलने लगा है। कार्यक्रम में तकरीबन डेढ़ सौ निषादों की बेटियां शामिल हुईं। पूजन के बाद सभी को प्रसाद ग्रहण कराया गया। मुनि जी ने कन्याओं को गंगा रक्षा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर ब्राजील के प्रेम बाबा, साध्वी भगवती सरस्वती सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर गंगा एक्शन परिवार की ओर से ‘बेटी बचाओ’ पत्रक बांटा गया, जिसमें भारत के विभिन्न प्रांतों में कन्या भ्रूण हत्या के फलस्वरूप पुरुषों और महिलाओं की संख्या में बढ़ते अंतर को दिखाया गया।
विज्ञापन

इनसेट
देशी-विदेशी का हुआ संगम तो सभी झूम उठे
महाकुंभ नगर (नैनी)। परमार्थ निकेतन के शिविर में बृहस्पतिवार दोपहर देशी-विदेशी का संगम हुआ तो सभी झूम उठे। एक ओर विदेशी महिलाएं निषाद समुदाय के बच्चों को अपने बीच पाकर खुशी से झूम उठीं तो कुछ विदेशी युवतियों ने बालिकाओं से बातचीत की कोशिश भी की लेकिन भाषा बीच में रोड़ा बन गई। फिर भी उन्होंने इशारे से उनके बारे में जानने और समझने की कोशिश की। साथ ही उनके साथ तस्वीरें खींची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें