फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पवासियों की रक्षा, खाकी की अग्निपरीक्षा

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इलाहाबाद। मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा की पहली परीक्षा पास करने के बाद अब खाकी के लिए अग्निपरीक्षा का वक्त है। 27 जनवरी को पौष पूर्णिमा का स्नान है। पौष पूर्णिमा से ही कल्पवास शुरू होता है, ऐसे में शुक्रवार से भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है। महाकुंभ की सुरक्षा के साथ कल्पवासियों की रक्षा पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है। इलाहाबाद की सीमा में प्रवेश से लेकर मेला क्षेत्र में कल्पवास तक सभी श्रद्धालु खाकी की निगाहबानी में रहेंगे। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा केतगड़े इंतजाम किए हैं। महाकुंभ के सिक्योरिटी प्लान में शाही स्नान और कल्पवासियों की सुरक्षा अहम बिंदु हैं। 25 और 26 जनवरी को कल्पवासियों का सैलाब संगम पहुंचेगा। इसके मद्देनजर मेला में अलर्ट घोषित कर फोर्स मुस्तैद कर दी गई है।
महाकुंभ में आतंकी खतरे की आशंका पहले ही जताई जा चुकी है। आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस यद्ध स्तर पर तैयारी में मशगूल है। आशंका है कि महाकुंभ में अफरातफरी मचाने के लिए असामाजिक तत्व कल्पवासियों को निशाना बना सकते हैं। दूसरे राज्यों, जिलों से आने वाले श्रद्धालु घर गृहस्थी का सामान लेकर मेला में आ रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्राली, बस, बैलगाड़ी, ट्रक, डीसीएम से कई-कई गांवों, परिवार के लोग मेला पहुंचने लगे हैं। ऐसे में पुलिस ने एक-एक गठरी, झोला, बोरा, खाद पदार्थ तक की जांच का जाल बिछाया है। मेटल डिटेक्टर के अलावा सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी केजरिए हर किसी की निगहबानी की जा रही है। कल्पवासियों की भारी भीड़ को देखते हुए अफसरों ने 24 जनवरी से ही मेला में अलर्ट कर चौतरफा तालाशी, चेकिंग अभियान छेड़ दिया है। कल्पवास के लिए बनाए गए हजारों शिविरों की जांच कराई जा रही है। जो शिविर खाली हैं उसमें भी बम डिस्पोजल स्क्वायड और एंटी सबोटाज टीम जांच कर रही है। गुरुवार से ही दस हजार से अधिक पुलिसकर्मी पौष पूर्णिमा स्नान और कल्पवासियों की सुरक्षा में मुस्तैद हो गए। पुलिस के साथ कमांडो, पीएसी, आएएफ के अलावा सेना के जवान भी मोर्चे पर हैं। एंटीलिजेंस ब्यूरो, एटीएस समेत तमाम एजेंसियों भी मेले में निगहबानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
फोर्स तन-मन से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तैयार है। पौष पूर्णिमा स्नान पर सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
आलोक शर्मा, आईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें