फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: व्यापारी की कार में रखा 9.96 लाख रुपये चोरी

Fri, 24 Apr 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके में दिनदहाड़े एक पशु व्यापारी की कार में से पैसों से भरा झोला चोरी हो गया। झोला में करीब 9.96 लाख रुपये था। व्यापारी ने मऊआइमा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मऊआइमा नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला कजियाना कलां निवासी जैद अहमद पशु व्यापारी हैं। उन्होंने मऊआइमा के महमदपुर सराय अली स्थित एक स्थानीय बाजार में अपनी कार खड़ी करके भैंस खरीदने गए थे। वापस लौटे तो देखा कि कार में रखा 9.96 लाख रुपये से भरा झोला चोरी हो गया। उन्होंने बताया है कि कार के तीन दरवाजे बंद थे जबकि एक दरवाजे का लाॅक टूटा था। जैद अहमद ने मऊआइमा थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर लेकर प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें