उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता केमिकल इंजीनियरिंग के 46 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता गृह विज्ञान के 45 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया है। प्रवक्ता केमिकल इंजीनियरिंग के 46 पदों में 23 अनारक्षित, 12 ओबीसी वर्ग, 10 पद एससी एवं एक पद एसटी श्रेणी के अभ्यर्थी के लिए आरक्षित है।
प्रवक्ता केमिकल इंजीनियरिंग के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू आठ से 18 मार्च तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किए गए थे। इन पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित घोषित किए गए अभ्यर्थियों में पवन कुमार, नुसरत परवीन, संजय गौतम, रोहित चौहान, सत्यांश सिंह, राम सिंह, यतेंद्र कुमार, प्रियंका पांडेय, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, रोहित पाल, विवेक कुमार सिंह, आराधना कंचन, संजय सिंह कुशवाहा, अक्षय कुमार, शिवानी अग्रवाल, देवेश कुमार श्रीवास्तव, हितेच्छु चन्द्रा, सुरेश कुमार पटेल, अनुज चतुर्वेदी, राहुल, सुधाकर सरोज, इंद्रेश चौधरी, अर्चना गौतमी, प्रदीप कुमार, सुनीता कुमारी, सुधांशु सिंह, जितेंद्र कुमार, विनीत कटियार, रितुराज सिंह, मृदुल कृष्णम, सत्यवीर सिंह, योगेश कुमार, अनुराधा कटियार, कुसुमलता, अभय प्रताप सिंह, अर्जुन मौर्य, संध्या पुष्कर सिंह, सोनम शर्मा, शशिबाला गौतम, सुनील कुमार गौतम, प्रवीण कुमार, विभा वमा, सम्प्रीत कात्यायन, श्रीकृष्ण, तरुण राज गुप्ता एवं आशीष कुमार गौड़ के नाम शामिल हैं।