फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मकान का दरवाजा जलाकर 9.40 लाख नगदी व लाखों के जेवर चोरी, शादी में शामिल होने गए थे परिजन

Sat, 06 May 2023 12:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी कोतवाली क्षेत्र के मड़ौका गांव में बीती रात चोर एक मकान का दरवाजा गैस से जलाकर अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर 9.40 लाख रुपया नगदी और लाखों रुपए के कीमती सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए।
विज्ञापन
Prayagraj News : नैनी में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी कोतवाली क्षेत्र के मड़ौका गांव में बीती रात चोर एक मकान का दरवाजा गैस से जलाकर अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर 9.40 लाख रुपया नगदी और लाखों रुपए के कीमती सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए। घरवाले बेटी की शादी में शामिल होने के लिए समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में गए थे । सुबह विदाई के दौरान जब बेटी को गहना देने के लिए घर पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


नैनी थाना क्षेत्र के मड़ौक गांव निवासी आजाक खान की बहन शीबा बानो की शादी कुछ दूर पर स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया था। परिवार वाले मकान में ताला लगा कर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। बीती रात चोरों ने मकान के पिछले हिस्से से चढ़कर दरवाजा गैस से जलाकर खोल लिया ।

कमरे में रखी दो अलमारियों के लाकर तोड़कर उसमें रखा 9.40 रूपए, दुल्हन को दिए जाने वाला लाखों रुपए का गहना पार कर दिया। शनिवार की सुबह लड़की को विदा करने के दौरान उसे गहना देने के लिए लोग जब मकान पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच पड़ताल की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें