फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता के 840 पद खाली, निदेशालय ने जारी की सूची

Mon, 15 Feb 2021 08:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रोफेसर
विज्ञापन
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता (असिस्टेंट प्रोफेसर) के 840 पद खाली हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने रिक्त पदों की सूची अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है और महाविद्यालयों के प्राचार्यों से सूची पर आपत्ति मांगी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद रिक्त पदों पद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से विभिन्न विषयों में चयनित 712 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से नियुक्ति प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन


शासन ने इस बार यूपीपीएससी से प्रवक्ता के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय एनआईसी के माध्यम से सॉफ्टेवयर तैयार करा रहा है। राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता के पदों पर अब तक ऑफलाइन काउंसलिंग होती थी, जिसमें पक्षपात एवं अन्य गड़बड़ियों के आरोप लगते थे। ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होने से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति में पारदर्शिता आएगी। निदेशालय ने ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कराने से पहले सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों से महाविद्यालयों में प्रवक्ता के स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों का ब्योरा मांगा था। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता के 840 पद रिक्त हैं। 

इनमें प्रयागराज के राजकीय महाविद्यालयों के भी सात रिक्त पद शामिल हैं। निदेशालय ने विषयवार रिक्त पदों की सूची जारी करते हुए महाविद्यालयों के प्राचार्यों से 16 फरवरी को शाम पांच बजे तक आपत्तियां मांगी हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज की ओर से प्राचार्यों को जारी पत्र में कहा गया है कि सूची के डाटा का मिलाना महाविद्यालय के अभिलेखों से स्वयं करें और अगर कोई त्रुटि है तो इसे स्पष्ट करते हुए आपत्ति भेजें। हालांकि आपत्तियों के निस्तारण के बाद रिक्त पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है। डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि रिक्त पदों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद पदों की संख्या को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और यूपीपीएससी से प्रवक्ता के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराकर उन्हें राजकीय महाविद्यालयों में नियुक्ति प्रदान की जएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें