फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई 70 लाख की शराब बरामद

Fri, 05 Mar 2021 01:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
बरामद शराब की पेटियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनी जेल के पीछे चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई 70 लाख की शराब बरामद की गई है। शराब को केंद्रीय कारागार नैनी के पीछे स्थित खंडहर में छिपा कर रखा गया था। पुलिस का दावा है कि शराब यहां पर आगामी पंचायत चुनाव एवं होली के त्यौहार पर खपाने की नियत से रखी गई थी। मौके से छह लाख 70 हजार रुपए नकद व चार तस्करों को भी दबोचा गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नैनी जीतेंद्र सिंह, एसओजी व नारकोटिक्स की टीम ने बृृहस्पतिवार को दोपहर में छापेमारी करके नैनी जेल के पीछे स्थित खंडहर से यह शराब बरामद की। मौके से आशू गुप्ता निवासी पंचदेव मंदिर अंबाला, हरियाणा, अनिल कुमार निवासी पानीपत, हरियाणा, दीपक कश्यप निवासी सोनीपत और भरत भाई पटेल निवासी अमराईबाणी, गुजरात, हाल पता, जार्जटाउन को गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान एक दस चक्का ट्रक जिसमें 880 पेटी अवैध चंडीगढ़ निर्मित अवैध विस्की शराब, छह लाख 70 हजार रुपए नकद, एक कार में 20 पेटी अवैध विस्की व पांच मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि वह होली और पंचायत चुनाव के मद्देनजर इतनी बड़ी खेप लाकर यहां छिपा रखे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तस्करों ने बताया कि वे अक्सर चंडीगढ़ से शराब लाकर यहां बेचते हैं। चंडीगढ़ में शराब की कीमतें यहां से कम हैं। गिरोह में और भी कई लोग हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें