फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 नवनियुक्त शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

Tue, 15 Dec 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
विज्ञापन
69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में आवेदन में गलती करने वाले 60 अभ्यर्थियों एवं दूसरी सूची में काउंसलिंग कराने वाले दो अभ्यर्थियों अर्थात कुल 62 को सोमवार को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा की ओर से दो दिन 10 एवं 11 दिसंबर को अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन लेने के बाद 12 दिसंबर को नियुक्ति पत्र देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन पर जिला चयन समिति की ओर से 12 दिसंबर तक निर्णय होने के बाद 14 दिसंबर को नियुक्ति पत्र देने का फैसला लिया गया था। जिला चयन समिति के निर्णय के बाद 60 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जबकि पांच का अभ्यर्थन निरस्त करने के बाद 15 अभ्यर्थियों के मामले को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के माध्यम से शासन को संदर्भित किया गया।

सितंबर-अक्तूबर में हुई पहले चरण की भर्ती में जिले में 80 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन एवं प्रमाण पत्रों में अलग-अलग जानकारी होने के कारण नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया था। शासन की ओर से त्रुटि संशोधन के आदेश के बाद बीएसए की ओर से अभ्यर्थियों से शपथ पत्र लेकर उनकी गलती संशोधित की गई।
विज्ञापन


गलती संशोधित करने के बाद नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी हाथ में नियुक्ति पत्र पाते ही खुशी से रोने लगे। अधिकांश शिक्षक नियुक्ति पत्र लेने अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इसमें कुछ शिक्षामित्र थे जो 20 वर्ष से मानदेय पर प्राथमिक विद्यालयों में सेवा दे रहे थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें