फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 करोड़ की ठगी का मामला : निहारिका वेंचर्स के निदेशक की पहली पत्नी की माैत, समय से दवा न देने का आरोप

Thu, 20 Jun 2024 10:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मंजरी के पिता कमलेश पांडेय का आरोप है कि बेटी को समय से दवा नहीं दी गई। इसकी वजह से उसकी जान चली गई। यह सब साजिश के तहत किया गया है। साथ ही मंजरी की 13 वर्षीय बेटी को गायब करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
निहारिका द्विवेदी और अभिषिक द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राॅपर्टी-शेयर के नाम पर 400 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, आरोपी निहारिका वेंचर्स एंड डेवलपर्स के निदेशक अभिषेक द्विवेदी की पहली पत्नी मंजरी द्विवेदी की लंबी बीमारी से माैत हो गई है। मंजरी के पिता कमलेश पांडेय का आरोप है कि बेटी को समय से दवा नहीं दी गई। इसकी वजह से उसकी जान चली गई। यह सब साजिश के तहत किया गया है। साथ ही मंजरी की 13 वर्षीय बेटी को गायब करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कहा, पता चला कि नातिन के नाम दो करोड़ रुपये का बीमा है। आशंका जताई है कि उनकी नातिन को जान का खतरा है। वहीं, शिवकुटी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों को दबोचने के लिए लगातार दबिश दे रही है।झूंसी संगम सदन योजना-3 के रहने वाले कमलेश पांडेय ने शिवकुटी थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी मंजरी का विवाह 2007 में गोविंदनगर के अभिषेक द्विवेदी के साथ हुई थी।

उस दाैरान अभिषेक हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करता था। शादी की शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था। आरोप है कि अभिषेक ने बिना तलाक और कोई जानकारी दिए 2020 में निहारिका नाम की लड़की से दूसरा विवाह कर लिया। आरोप है कि इसके बाद से मंजरी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। इसकी वजह से वह अवसाद में चली गईं और कई तरह की बिमारियां होने लगीं। बीमारी के बावजूद कोई इलाज नहीं करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 जून को बिगड़ी अचानक तबीयत

पिता के मुताबिक 14 जून को पड़ोसी ने फोन पर बताया कि मंजरी की तबीयत बिगड़ रही है, जिसके बाद बेली अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन, यहां पर हालत बिगड़ते देख डाॅक्टरों ने स्वरूपरानी चिकित्सालय में रेफर कर दिया। यहां दो दिन तक इलाज चलने के बाद मंजरी की 16 जून को माैत गई। पति कमलेश ने बताया कि साजिश के तहत उनकी बेटी की माैत हुई है।

साल दर साल सुधर रही थी सेहत

कमलेश ने बताया कि वह वर्ष 2022 में वन विभाग से सेवानिृत्त हुए हैं। उनकी तीन बेटियाें में मंजरी सबसे बड़ी थी। 2010 में मंजरी के ब्रेन का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद वह कई साल बेड रेस्ट पर रही। अब साल दर साल उसकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा था। उसकी दोनों समय दवा चल रही थी। लेकिन, पिछले काफी समय से अभिषेक और उसकी दूसरी पत्नी निहारिका के फरार होने के बाद से मंजरी की देखरेख सही ढंग से नहीं की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें