32 parking, 300 traffic police personnel will handle traffic
- फोटो : ALDCOMPACT
प्रयागराज। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के परियोजना निदेशक बलवीर सिंह ने शनिवार को माघ मेले में आपदा प्रबंधन के पहलुओं पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने आपात स्थितियों से निबटने के तरीके बताए।
इस दौरान मेले के लिए विभागवार प्रबंधों के बारे में भी जानकारी दी गई। एसपी (यातायात) कुलदीप सिंह ने बताया कि माघ मेले के लिए 32 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसमें चार पार्किंग निरंतर उपयोग में लाई जाएंगी, जबकि बाकी 28 का विशेष स्नान पर्वों पर इस्तेमाल किया जाएगा। गंगा पर बने पांच पांटून पुलों में से दो मेला क्षेत्र में आगमन और तीन प्रस्थान के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
मेला क्षेत्र में 300 ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात प्रबंधन के लिए नियुक्त किए जाएंगे। इसी तरह 50 एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। आपात स्थिति में सेना हर संभव मदद के लिए तैयार रहेगी। रेलवे की ओर से 235 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक (मेला)पूजा यादव, एडीएम सिटी अशोक कुमार कन्नौजिया, पुलिस अधीक्षक मेला क्राइम आशुतोष मिश्रा, प्रभारी मेलाधिकारी रजनीश मिश्रा भी उपस्थित थे।