फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन जजों समेत जिले में 31 नए कोरोना संक्रमित

Wed, 05 Jan 2022 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कुल 9250 लोगों की कोविड जांच की गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 102 हो गई है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन न्यायाधीशों समेत 31 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। कुल 9250 लोगों की कोविड जांच की गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 102 हो गई है।

विज्ञापन


राहत की बात है कि अभी तक किसी संक्रमित की स्थिति गंभीर नहीं हैं। अफसरों नए कोरोना संक्रमितों का विवरण देने से इनकार किया है। वहीं नए साल में अचानक कोरोना संक्रमण प्रसार की दर बढ़ने से लोग तीसरी लहर की आशंका से डरे हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक मामूली लक्षण दिखने पर एहतियातन जांच कराने वाले जिन लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। दो लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन


नए संक्रमितों की सूची में अब शहर के ही नहीं ग्रामीण इलाकों में रहने वाले भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक कोविड जांच और टीकाकरण का दायरा बढ़ाया जा रहा है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर आरआरटी टीमों की संख्या बढ़ाई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें