फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने की सख्ती : बेटिकट यात्रियों से वसूला गया 30 करोड़ का जुर्माना

Fri, 10 Dec 2021 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह बताते हैं कि अप्रैल से नवंबर के बीच बिना टिकट, अनियमित टिकट, बिना बुकिंग सामान, गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चला। इस दौरान कुल 4.63 लाख यात्री बिना टिकट यात्रा के ही पकड़े गए।
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने बिना टिकट और ट्रेनों में गंदगी फैलाने वाले लोगों से इस वित्तीय वर्ष में रिकार्ड जुर्माना वसूला है। चालू वित्तीय वर्ष के पहले आठ माह के दौरान उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल द्वारा विभिन्न मदों में 30.66 करोड़ का जुर्माना वसूला गया है। इस अवधि में 4.77 लाख यात्रियों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह बताते हैं कि अप्रैल से नवंबर के बीच बिना टिकट, अनियमित टिकट, बिना बुकिंग सामान, गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चला। इस दौरान कुल 4.63 लाख यात्री बिना टिकट यात्रा के ही पकड़े गए। इन सभी से जुर्माने के रूप में 30.49 करोड़ रुपये वसूला गया। अनियमित यात्रा, बिना बुक सामान एवं गंदगी फैलाने वाले 3760 यात्रियों से 6.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा ट्रेन, प्लेटफार्म एवं स्टेशन परिसर में बिना मास्क पहने 9982 लोगों ने 11.16 लाख रुपये जुर्माना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें