फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : 1500 जोड़े कल हो जाएंगे एक दूजे के, एक दिन में इतनी शादियों का यूपी में होगा रिकार्ड

Fri, 10 Dec 2021 06:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
marriage - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले के 1500 जोड़े शनिवार को एक-दूजे के बंधन में बंध जाएंगे। संख्या के लिहाज से प्रदेश में यह रिकॉर्ड होगा। हालांकि, शादियां एक स्थान पर नहीं होगी। नगर निकाय और ब्लॉकवार होंगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक 611 जोड़ों की शादी का रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड भी संगम क्षेत्र में बना था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जोड़ों का चयन हो चुका है। उनके दस्तावेजाें की भी जांच की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि एक जोड़े पर कुल 51 हजार रुपये खर्च होंगे। इनमें से 35 हजार रुपये वधू के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। 10 हजार रुपये के उपहार दिए जाएंगे। शेष छह हजार रुपये आयोजन पर खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें