फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : विद्यालय के 27 बच्चे अचानक हुए बीमार, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप

Mon, 18 Sep 2023 03:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा में सभी बीमार 27 बच्चों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। डॉक्टर उनका उपचार करने में जुटे हैं। 
विज्ञापन
सीएचसी मेजा में चल रहा है बच्चियों का उपचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा इलाके के राज नारायण यादव जूनियर हाई स्कूल गेदुराही में सोमवार दोपहर में अचानक 27 बच्चे बीमार हो गए। उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत आने लगी। उनकी पूरी शरीर ऐंठने लगी। यह देख स्कूल में अफरातफरी मच गई। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल बीमार बच्चों को सीएचसी मेजा पहुंचा। जहां इलाज शुरू किया गया। दो बच्चों की हालत नाजुक थी, इसलिए उन्हें शहर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती बच्चियां। - फोटो : अमर उजाला।
सूचना पर मौके पर एसडीएम अमित गुप्ता और एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्रा भी पहुंच गए थे। हालांकि चिकित्सकों ने गर्मी की वजह से बच्चों की तबीयत खराब होनी बता रहे हैं। बीमार बच्चों में अंजलि, प्रांजली, सौरभ, दीपांशु, संजना, स्नेहा प्रजापति, ज्योति यादव, अंजलि, शरद, पूनम भारतीय, अंजलि, प्रजापति सहित 27 बच्चे शामिल हैं।

अस्पताल में बच्चियों का चल रहा उपचार। - फोटो : अमर उजाला।
कई बच्चों का इलाज करने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि गर्मी की वजह से बच्चों की तबीयत खराब हुई है। उधर  ,अस्पताल में जनरेटर ना चलने पर अभिभावकों ने प्रदर्शन भी किया बाद में खराब पड़े जनरेटर को ठीक कराया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में बच्चियों का चल रहा उपचार। - फोटो : अमर उजाला।
अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से बातचीत की। विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर अभिभावकों ने काफी नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें