विश्व में घटी है कई प्रजातियों की संख्या
अश्विन विश्वनाथन जो कि साइंटिस्ट है बर्ड काउंट इंडिया कलेक्टिव ने बताया कि कई प्रजातियों की पक्षियों की संख्या कम हुई है सिर्फ भारत में ही नहीं पूरे विश्व में। इसके लिए भारत ने कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिससे कि पक्षियों की संख्या को स्थिर किया जा सके व इकोसिस्टम को इससे मदद मिले। इसी के तहत स्टेट ऑफ इंडिया बर्ड 2020 रिपोर्ट आई जो कि पक्षियों के संरक्षण में किए गए कार्यों का विश्लेषण करती है। इसी में पाया गया कि भारत में 101 प्रजाति के पक्षी ऐसे हैं जिनको तुरंत संरक्षण की जरूरत है। रिपोर्ट के अनुसार पक्षियों के प्राकृतिक आवास भी कम हुए हैं, जिससे कि रेप्टर‚ माईग्रेटरी शोरबर्ड आदि की संख्या भी कम हुई है।
मित्तल गाला जो कि बर्ड काउंट इंडिया में प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर हैं ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जिनका संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है। यह प्रजातियां हैं इंडियन स्किमर्स‚ ब्लैक बेलीड टर्न‚ लिटिल टर्न आदि। यदि पक्षी प्रेमी या बर्ड वाचर्स नियमित रूप से ebird.org जैसी साइट पर उनके द्वारा देखी गई किसी प्रजाति के पक्षी के बारे में जानकारी साझा करते हैं तो उससे डाटा सांइटिस्ट को बहुत मदद मिलेगी। इससे उन्हें यह पता चलेगा कि कौन से पक्षी कहां पाए जा रहे हैं उनकी क्या संख्या है। उनकी ब्रीडिंग आदि की क्या आदतें हैं। यह सब जानकारी संरक्षण में मदद करेगी। इस दिशा में डॉ. अर्पित बंसल बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं।