वायु सेना के पायलटों की जान बचाने वाले जांबाजों के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज नगर निगम कार्यालय पर महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरार आपात लैंडिंग के दौरान वायुसेना के पायलटों की जान बचाने वाले पंकज सोनकर, लाल साहब यादव और आलोक यादव को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद महापौर ने हाईकोर्ट चौराहे पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की नई प्रतिमा का अनावरण भी किया। माघ मेला क्षेत्र के नागेश्वरधाम में झंडा लहराया गया। खुल्दाबाद चौराहे पर विधायक शहर पश्चिमी और पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव, महाधिवक्ता कार्यालय पर महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस पर आयोजित क्रॉस कंट्री रेस के पुरुष वर्ग में अजीत कुमार प्रथम, बसंत कुमार गोला द्वितीय और रिशु पाल तृतीय रहे। महिला वर्ग में यमुना बिंद प्रथम, पूजा पटेल द्वितीय और श्रेया पटेल तृतीय रहीं। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से यह प्रतियोगिता सुबह आठ बजे चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर -3 से शुरू हुई।