फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश भवन की निगरानी करेंगे 24 सीसीटीवी कैमरे

Fri, 13 May 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने विवि के प्रवेश भवन की निगरानी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की है। अब पूरे प्रवेश भवन की निगरानी के लिए 24 सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे परिसर में आने वाले हर व्यक्ति की निगरानी करेंगे। कुलपति का यह फैसला प्रवेश भवन से होने वाली गड़बड़ी को भी रोकेगा। यह कैमरे 24 घंटे चालू रहेंगे।
विज्ञापन


इसकी निगरानी के लिए प्रवेश भवन में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके नियंत्रण के लिए एक अधिकारी हमेशा प्रवेश भवन में मौजूद रहेगा। यह सीसीटीवी कैमरे प्रवेश के दौरान छात्र-छात्राओं की गतिविधियों के साथ प्रवेश काउंटर पर बैठे लोगों और निदेशक के चैम्बर में भी लगाए जाएंगे।

इविवि के कुलपति ने कुछ समय पहले समाचार माध्यमों से बातचीत के दौरान यह आरोप लगाया था कि विवि के प्रवेश भवन में गोरख धंधा चलता है। यहां प्रवेश के लिए सीटें बेंची जाती हैं। अब इस गोरखधंधे पर निगरानी के लिए के लिए कुलपति ने पहल करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की है। सीसीटीवी लगाने का कुलपति का यह निर्णय प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन किए जाने की घोषणा के ठीक दूसरे दिन किया गया है।
विज्ञापन


इससे पता चलता है कि कुलपति के मन में विवि की प्रवेश व्यवस्था पर कहीं न कहीं शंका जरूर है। ऑफलाइन प्रवेश की अनुमति दिए जाने के बाद कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सीसीटीवी लगाया जाना पहला कदम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें