जाते समय दरवाजे की कुंडी बाहर से कर दी बंद
पास आने पर बदमाशों ने नशीला पाउडर छिड़ककर उन्हें भी बेहोश कर दिया। इसके बाद ऑलमारी और बॉक्स में रखे सोने के दो हार, एक मंगलसूत्र समेत करीब बीस लाख के जेवर और 75 हजार नकदी उठा ले गए। जाते समय बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। सुबह होश आने पर शिक्षक ने आसपास के लोगों से दरवाजा खुलवाया। घर में उनका कुत्ता अचेत पड़ा था। शिक्षक की सूचना पर फोर्स के साथ एएसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे। पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांच-छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस इस मामले में भुपियामऊ के ही दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जांच की जा रही है। जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - अभय पांडेय, सीओ सिटी