फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी जीव विज्ञान, बीकॉम में 190 दाखिले

Sat, 22 Jun 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बृहस्पतिवार को स्नातक में 190 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। बीएससी जीव विज्ञान में 97 और बीकॉम में 93 दाखिले हुए। शनिवार को भी बीएससी जीव विज्ञान और बीकॉम में प्रवेश होंगे। इसके लिए इविवि प्रशासन ने कटऑफ अंक जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


बीएससी जीव विज्ञान में शुक्रवार को प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 164 या अधिक एवं एसट वर्ग में सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया था। इस कटऑफ के तहत अनारक्षित श्रेणी में 85 और एसटी वर्ग में 12 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए शनिवार को अनारक्षित श्रेणी में 154 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है।

वहीं, बीकॉम में प्रवेश के लिए शुक्रवार को सभी वर्गों में 189 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 150 या अधिक और एसटी वर्ग में 86 या अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया था। इनमें से अनारक्षित श्रेणी में 22 अभ्यर्थियों, एससी वर्ग में 66 और एसटी वर्ग में पांच अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए। बीकॉम में प्रवेश के लिए शनिवार को सभी वर्गों में 186 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 166 या अधिक, एससी वर्ग में 140 या अधिक और एसटी वर्ग में 68 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


एसएस खन्ना में प्रवेश फॉर्म का वितरण शुरू
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए शुक्रवार से फॉर्म का वितरण शुरू हो गया। प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह के अनुसार इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षा में शामिल प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राएं सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक कॉलेज के प्रवेश काउंटर से फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें