फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी में मास मीडिया इनफारमेटिक्स में शुरू होगा बीटेक

Sat, 22 Jun 2019 12:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) मास मीडिया इंनफारमेटिक्स पर चार वर्षीय बीटेक कार्यक्रम शुरू करेगा। संस्थान की ओर से नए कोर्स के पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में यह जानकारी निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने दी। उन्होंने कहा कि ट्रिपलआईटी ने नए पाठ्यक्रम की शुरुआत की औपचारिकता को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि नए पाठ्यक्रम के शुभारंभ के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संस्थान आने की सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि अगले दो महीने में नए कोर्स का शुभारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया मास मीडिया इनफारमेटिक्स में बीटेक शुरू करने वाला ट्रिपलआईटी इलाहाबाद देश का पहला संस्थान होगा। उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक को दे दी है।

विज्ञापन


संस्थान में पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए आयोजित कार्यशाला में देश भर से कई विशेषज्ञ मौजूद रहे। इसमें जतिन श्रीवास्तव, प्रो. गोविंद जी पांडेय, प्रो.सिसिर बसु, डॉ.धनंजय चोपड़ा, डॉ. मनस्विनी एम योगी, आशीष कुमार गर्ग, डॉ. नवोदिता पांडे, क्लाइव डीसूजा, डॉ. केएस अरूल शामिल रहे। कोर्स कोआर्डिनेटर प्रो. अनुपम अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला में पाठ्यक्रम माड्यूल को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान डीन एकेडमिक प्रो. तपोव्रत लाहिड़ी, प्रो.शेखर वर्मा ने विचार रखे।  आईटी विभाग के प्रमुख डॉ. बृजेंद्र सिंह ने बताया कि कैसे आईटी देश की सहायता से मीडिया का सशक्त बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें