फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के पहले शुरू हो जाएगी हेलीकॉप्टर सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के पूर्व शुरू हो जाएगी हेलीकॉप्टर सेवा
विज्ञापन

इलाहाबाद समेत छह शहरों में 100 करोड़ की लागत से बनेंगे हेलीपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद से प्रदेश के नौ प्रमुख पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों को दिवाली के पूर्व हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ दिया जाएगा। सूबे के स्टांप, न्यायालय शुल्क और नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को कहा कि लखनऊ, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, इलाहाबाद, विंध्याचल, नैमिषारण्य, चित्रकूट, कुशीनगर और वाराणसी को हेलीकॉप्टर सेवा के जरिये जोड़ने जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
कैबिनेट मंत्री नंदी के मुताबिक लखनऊ, चित्रकूट, कुशीनगर और वाराणसी में हवाई पट्टी पहले से उपलब्ध है। इसका उपयोग हेलीकॉप्टर सेवा के लिए किया जाएगा। इसके अलावा इलाहाबाद, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, विंध्याचल और नैमिषारण्य में हेलीपोर्ट बनाने की योजना है। कामर्शियल उद्देश्य से बनाए जाने वाले हेलीपोर्ट की लगभग 100 करोड़ की लागत है। इलाहाबाद में बम्हरौली एयरपोर्ट से भी हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की जा सकती है। इलाहाबाद एयरपोर्ट में किए जाने वाले सभी विकास अक्तूबर 2018 में पूरा करने की भी बात मंत्री नंदी ने कही। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद के एयरपोर्ट में रात के वक्त विमान उतर सकें यह काम भी इसी वर्ष पूरा हो जाएगा। हेलीकॉप्टर सेवा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार पर्यटकों के लिए सभी सुविधाएं प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000000000000
बहादुरगंज और लोहिया पांडेय के हाता में किया पौधरोपण
इलाहाबाद। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को बहादुरगंज और लोहिया पांडेय के हाता में नीम और अशोक का पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि वृक्ष ही हमारे सच्चे मित्र हैं। जो बिना किसी भेदभाव के अपनी दोस्ती निभाते हैं। पर्यावरण स्वच्छ रखने के साथ ही प्रदूषण से भी वृक्ष हमारी रक्षा करते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वर्ष भर में हर एक व्यक्ति कम से कम पांच वृक्ष जरूर लगाए। इस अवसर पर अशोक नारंग, भल्लू चाचा, वीरेंद्र कुमार, राजेश केसरवानी, रवि केसरवानी, दिनेश विश्वकर्मा, प्रमिल केसरवानी आदि मौजूद रहे। नंदी के मीडिया प्रभारी आरपी मिश्र ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के बाद नंदी ने मीरापुर, नैनी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें