जिले में डेंगू के मामले थम नहीं रहे हैं। मंगलवार को भी 18 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने की है। आंकड़े मलेरिया विभाग ने जारी किए हैं। 18 नए पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में डेंगू के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब तक 944 पहुंच गई है। इसमें शहर में 688 और ग्रामीण क्षेत्र में 256 पॉजिटिव शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को बेली गांव में दो संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा चौक, अल्लापुर, दारागंज, सुलेम सराय, तेरियरगंज, ट्रांसपोर्टनगर, प्रीतमनगर, रसूलाबाद, जार्जटाउन, सिविल लाइंस, कर्नलगंज, रामबाग, चौफटका, मम्फोर्डगंज, बहरिया में एक-एक पॉजिटिव मिले हैं। इसमें बेली में 27, एसआरएन में आठ और कॉल्विन में सात मरीज भर्ती हैं।
इसके अलाव कुछ मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। हालांकि, मलेरिया विभाग के पास इसके कोई आंकड़े नहीं हैं। इसके अलाव तीन दर्जन से अधिक संदिग्धों की एलाइजा टेस्ट के लिए नमूना मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ब्यूरो