फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ शहर में निगहबानी को बनेंगे 40 थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ शहर की निगरानी
विज्ञापन

के लिए बनेंगे 40 थाने
अत्याधुनिक संचार सुविधाओं से होंगे लैस, तैयारियों में जुटी कुंभ मेला पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कुंभ मेले के दौरान तंबुओं के शहर की सुरक्षा के भी चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। आधुनिक संचार सुविधाओं से युक्त 40 थाने बनाए जाएंगे। इनकी मदद के लिए यहां 50 पुलिस चौकियां भी होंगी, इनके माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी।
सरकार कुंभ मेले की ब्रांडिंग करने में जुटी है। विदेशों में भी प्रचार-प्रसार हो रहा है। इसको देखते हुए कुंभ क्षेत्र को विस्तृत करते हुए पिछली बार1936 हेक्टेयर के मुकाबले बढ़ाकर 2500 हेक्टेयर कर दिया गया है। इस पूरे इलाके को 20 विभिन्न सेक्टरों में विभाजित करने के बाद यहां 5000 से अधिक संस्थाओं को बसाया जाएगा। पुलिस-प्रशासन मेला अवधि के दौरान करीब 12 करोड़ लोगों के यहां आने की उम्मीद कर रहा है। इसमें 20 लाख कल्पवासियों के अलावा 10 लाख विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। अनुमान के मुताबिक कुंभ क्षेत्र के भीतर करीब 25 लाख आबादी प्रवास करेगी। इतनी भारी-भरकम संख्या को देखते हुए यहां एक बड़े जिले के बराबर थाने बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

कुंभ मेला पुलिस का पूरे मेला क्षेत्र में 40 थाने बनाए जाने का प्रस्ताव है, जबकि पिछली दफे 30 थाने बने थे। यह सभी थाने अत्याधुनिक संचार सहुलियतों से लैस होंगे। इनके अतिरिक्त 50 पुलिस चौकियां भी बनेंगी। तंबूओं के शहर में आगजनी पर काबू पाने के लिए पिछली बार 30 के मुकाबले इस बार फायर बिग्रेड की संख्या भी बढ़ाकर 40 की जाएगी। भीड़ पर काबू पाने को 150 विशेष प्रशिक्षित पुलिस घुड़सवार तैनात होंगे।

इनसेट
गैर जनपदों से आएंगे 18 हजार पुलिसकर्मी
दिसंबर तक हो जाएगी सभी की तैनाती

इलाहाबाद। कुंभ शहर में करीब 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इनमें से अधिकांश गैर जनपदों से यहां तैनात होंगे। पुलिस अफसरों के मुताबिक इनकी तैनाती दिसंबर तक हर हाल में पूरी हो जाएगी। भारी संख्या में गैर जनपदों से पुलिसकर्मियों के आने से उनके रुकने के लिए तीन पुलिस लाइन का निर्माण होगा। उनके खाने एवं ठहरने का यहां इंतजाम होगा। कुंभ में 12 हजार सिविल पुलिस, पीएसी एवं सीपीएफ के 6 हजार एवं शेष होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। आपात परिस्थितियों पर काबू पाने के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत बल एनडीआरएफ की दो कंपनियों समेत एटीएस के 100 जवान भी यहां प्रवास करेंगे। पुलिस का आपसी संचार दुरुस्त रखने को 700 विशेष प्रशिक्षित रेडियो पर्सनलकर्मी भी बुलाए जाएंगे। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी को 1000 सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।

तैनात होंगे 1100 लाइफ गार्ड
इलाहाबाद। नहान के दौरान दुर्घटना रोकने को जल पुलिस की दो कंपनियां यहां तैनात की जाएंगी। इसके जरिए 1100 लाइफ गार्ड संगम समेत सभी स्नान घाटों पर तैनात किए जाएंगे। इनको अतिरिक्त बोट भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


कुंभ क्षेत्र के सभी थानों के स्थान एवं नाम तय कर लिए गए हैं। कुंभ से जुड़े दूसरे कार्य भी तेज से निपटाए जा रहे हैं। दिसंबर तक पूरे पुलिस बल की तैनाती यहां करा लिया जाएगा।
कवींद्र प्रताप सिंह
एसएसपी, कुंभ मेला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें