फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव के जन्मदिन के पहले भाजपाइयों ने उड़ाए कबूतर

विज्ञापन
विज्ञापन
केशव के जन्मदिन के पहले भाजपाइयों ने उड़ाए कबूतर
विज्ञापन

0 सुभाष चौराहे पर भाजपाइयों ने हवा में छोड़े 49 गुब्बारे
0 आज शाम को भजन संध्या तो सुबह 108 ब्राह्मण करेंगे हवन
इलाहाबाद। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के एक दिन पूर्व भाजपाइयों ने सुभाष चौराहे पर कबूतरों को आजाद कर उड़ाया। इस दौरान हवा में 49 गुब्बारे भी छोड़े गए। ढोल नगाड़े की थाप में भाजपाइयों ने डिप्टी सीएम के 49 वें जन्मदिन का जश्न भी मनाया। यहां आतिशबाजी करने के साथ मिठाई भी बांटी गई। इस बीच सोमवार को भी केशव के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। रॉयल होटल में पार्टी नेताओं की ओर से 108 ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ कराया जाएगा। इसमें डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्य भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

सुभाष चौराहे पर भाजपा महामंत्री रवि केसरवानी की अगुवाई में रविवार को डिप्टी सीएम के जन्मदिन का जश्न मनाया गया। इस दौरान उनकी लंबी आयु की कामना की गई। कार्यक्रम में अरुण अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, श्याम चंद्र हेला, पवन श्रीवास्तव, डा. रंजन बाजपेयी, प्रदीप पांडेय, शशांक शेखर, आदि मौजूद रहे। उधर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य अरुण अग्रवाल की ओर स्टेनली रोड स्थित आरडी पैलेस में जन्मदिन के अवसर पर भजन संध्या आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में सर्वदलीय गौरक्षा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने बताया कि सोमवार की सुबह दस बजे से रॉयल होटल सिविल लाइंस में हवन पूजन के बाद भंडारा होगा। इसमें डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्य, विधायक विक्रमाजीत मौर्य आदि शिरकत करेंगे। उधर फल सब्जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा ने बताया कि जन्मदिन के मौके पर सोमवार को बेली और डफरिन अस्पताल में फल वितरित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें