फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Hatyakand : वारदात से पहले असद ने कटरा से खरीदे थे 16 आईफोन, दुकानदार के बेटे से पुलिस ने की पूछताछ

Fri, 07 Apr 2023 05:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमेश पाल की हत्या के लिए असद ने अपनी ओर से फुल प्रूफ प्लानिंग बनाई थी। उसे मालूम था कि हत्याकांड के बाद पुलिस का ध्यान सबसे पहले मोबाइल पर ही जाएगा। उसने तय किया कि इस कांड के लिए जो भी बात होगी, वह नए मोबाइल से होगी। वह भी आईफोन से। क्योंकि आईफोन में तमाम ऐसे फीचर हैं, जिसकी रिकवरी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक का पुत्र असद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश हत्याकांड से पहले असद ने कटरा से 16 आईफोन खरीदे थे। हत्याकांड में शामिल छह शूटरों को दो दो आईफोन दिए गए थे। उनसे कहा गया था कि हत्या के बाद वे पहला फोन नष्ट कर देंगे। दूसरे फोन का ही प्रयोग करेंगे। शूटरों के अलावा भी कुछ अन्य लोगों को भी आईफोन दिए गए थे। सभी को इंटरनेट फोन के माध्यम से ही बात करनी थी। पुलिस ने आईफोन बेचने वाले व्यापारी के बेटे से पूछताछ की है। सिमकार्ड खरीद के लिए जिन आईडी का प्रयोग किया गया था। उनकी तलाश चल रही है।

विज्ञापन

उमेश पाल की हत्या के लिए असद ने अपनी ओर से फुल प्रूफ प्लानिंग बनाई थी। उसे मालूम था कि हत्याकांड के बाद पुलिस का ध्यान सबसे पहले मोबाइल पर ही जाएगा। उसने तय किया कि इस कांड के लिए जो भी बात होगी, वह नए मोबाइल से होगी। वह भी आईफोन से। क्योंकि आईफोन में तमाम ऐसे फीचर हैं, जिसकी रिकवरी नहीं हो सकती। जिन शूटरों को हत्या करनी थी, उन्हें दो दो आईफोन दिए गए थे। कहा गया था कि एक प्रयोग वे हत्या से पहले करेंगे। हत्या के बाद वे पहला मोबाइल नष्ट कर दूसरे फोन का प्रयोग करेंगे। सिर्फ और सिर्फ इंटरनेट काॅलिंग से बात होगी।

विज्ञापन

अब तक दो आईफोन हो चुके हैं बरामद
पुलिस ने अब तक दो आईफोन बरामद किए हैं। पहला आईफोन रेकी करने वाले मो. सजर के पास से और दूसरा फोन अतीक के ध्वस्त घर के मलबे से। सजर के पास मिले आईफोन के बाद पुलिस को पता चल गया था कि आईफोन कटरा से खरीदे गए थे। व्यापारी के बेटे को पकड़ कर पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यापारी के बेटे और असद के कैसे संबंध थे। उसका भी कॉल डीटेल्स खंगाली गई है। 16 मोबाइल में लगने वाले सिम जिन आईडी पर खरीदे गए थे,उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें