शंकराचार्य ने कहा कि वह सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष के लिए तैयार हैं। काशी प्रवास के बाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर बृहस्पतिवार की दोपहर 3:30 बजे प्रयागराज स्थित बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से उन्होंने रायपुर के लिए उड़ान भरी।
रायपुर में वह ब्रह्मवैवर्त पुराण की कथा का वाचन करेंगे। इससे पहले एयरपोर्ट पर पूर्व ब्लाक प्रमुख आसपुर देवसरा लाल बहादुर पासी, प्रदीप पांडेय, विकास शुक्ला, देवेंद्र मिश्रा लारा, राजीव शुक्ला, विवेक शुक्ला, संदीप दुबे, सौरभ तिवारी, डॉ. शैलेंद्र योगी उर्फ योगिराज सरकार समेत तमाम अनुयायियों ने शंकराचार्य की अगवानी की।