फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों देर से पहुंची फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों लेट आई एयर इंडिया की फ्लाइट, यात्री परेशान
विज्ञापन

0 तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली से ही आने में हुई देरी, यहां से देर रात हुई रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली से आने और जाने वाले यात्रियों को बृहस्पतिवार को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दिल्ली से ही तीन घंटे देरी से फ्लाइट रात करीब साढ़े आठ बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पर आई। इसके बाद यहां घंटों से इंतजार में बैठे यात्रियों को दिल्ली रवाना किया गया।
विज्ञापन

एयर इंडिया की फ्लाइट की यहां से शाम 5.25 बजे रवानगी थी, लेकिन रात साढ़े आठ बजे तक यात्री यहीं बैठे रहे। इनमें से कई यात्रियों को दिल्ली में दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी। ऐसे में देरी तथा अनिश्चितता की स्थिति से उनकी मुश्किल और बढ़ गई थी। एलआईसी के बृजेश मिश्रा का कहना था कि उन्हें अमेरिका में सम्मेलन में शामिल होना है। इसके लिए दिल्ली में दूसरी फ्लाइट पकड़नी है। यहां फ्लाइट पकड़ने के लिए वह चार बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। कई अन्य यात्रियों को भी दिल्ली में दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी। यात्रियों को बताया गया कि दिल्ली से चलने वाले जहाज में खराबी आ गई थी। जबकि, उसमें आने वाले यात्रियों की बोर्डिंग हो गई थी, लेकिन गड़बड़ी ठीक होने में देरी से की वजह से उन्हें दूसरी फ्लाइट पर बैठाया गया। इसके लिए उनकी फिर से जांच हुई। इसकी वजह से उड़ान में देरी हुई। रात साढ़े आठ बजे यहां फ्लाइट पहुंचने के बाद यात्रियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें