फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime : कनाडा में बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर सेना के अधिकारी से 15 लाख हड़पे, केस दर्ज

Fri, 18 Oct 2024 02:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस को दी तहरीर में राजरूपपुर निवासी शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर के गलवान घाटी में भारतीय सेना में जूनियर कमीशन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह मूलरूप से सुल्तानपुर के चांदा थाने के सफीपुर गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
fraud फ्रॉड - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के विश्वविद्यालय में बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर सेना के अधिकारी से 15 लाख रुपये ठग लिए गए। तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में राजरूपपुर निवासी शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर के गलवान घाटी में भारतीय सेना में जूनियर कमीशन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह मूलरूप से सुल्तानपुर के चांदा थाने के सफीपुर गांव के रहने वाले हैं।

वर्ष 2016 में उनकी मुलाकात छपरा, बिहार निवासी डॉ. रविरंजन पांडेय से मुलाकात हुई। उसने कहा कि वह कनाडा स्थित रिसर्च साइंटिस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया में अधिकारी है। वहां उसके बेटे की नौकरी लगवा देगा। इसके लिए 15 लाख रुपये देने होंगे। उसकी बातों पर भरोसा करके शिवशंकर ने कई बार में उसके खाते में 15 लाख ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


आरोप है कि काफी दिन बीतने के बाद जब नौकरी के बारे में बात की तो वह आश्वासन देता रहा। इसके बाद पता चला कि इस वर्ष 20 मई को वह छपरा स्थित अपने गांव चला गया। पीड़ित ने फोन करने पर अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें