फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेला बाग बना नया विद्युत डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
करेला बाग बना नया विद्युत डिवीजन
विज्ञापन

नए डिवीजन से जुड़ेंगे 28 हजार विद्युत उपभोक्ता

इलाहाबाद। करेला बाग और करेली के उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन ने करेला बाग को नया डिवीजन बनाया है। अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार सिंह की नियुक्ति के साथ कल्याणी देवी खंड से चार सब स्टेशन को अलग करके उसे नए डिवीजन में शामिल कर लिया गया है। नए डिवीजन में कल्याणी देवी (मीरापुर), करेला बाग, करेली एवं गौस नगर सब स्टेशन को जोड़ा गया है।
नए डिवीजन में 28 हजार उपभोक्ताओं को जोड़ा गया है। नए डिवीजन की क्षमता 58 एमवीए रखी गई है। अब कल्याणी देवी उपखंड में मात्र पावर हाउस, खुसरोबाग और मोहम्मद अली पार्क सब स्टेशन ही बचा है। कल्याणी देवी डिवीजन जहां मनोज अग्रवाल अधिशासी अभियंता के रूप में तैनात हैं, उनके अधीन अब कल्याणी देवी सब स्टेशन भी नहीं बचा है। एसडीओ करेली रवींद्र पाल ने बताया कि नया डिवीजन बन जाने के बाद इस क्षेत्र की बिजली परेशानी को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन

000
विजिलेंस टीम के छापे में आठ पर एफआईआर
इलाहाबाद। पावर कारपोरेशन एवं विजिलेंस टीम की ओर से शनिवार को करेला बाग ए-ब्लाक में गलत तरीके से बिजली कनेक्शन चलाने वाले उपभोक्ताओं की ओर से छापा मारा गया। विजिलेंस टीम ने छापे में घरेलू कनेक्शन से कामर्शियल बिजली चला रहे आठ लोगों को पकड़ा गया। एसडीओ रवींद्र पाल ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। बिजली चोरी करने वाले घरों में ताला बंदकर भाग गए। इनके खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

000
आबकारी फीडर 10 से दो बजे तक बंद रहेगा
इलाहाबाद। बेली उपकेंद्र के एसडीओ के अनुसार आबकारी फीडर के मरम्मत एवं जर्जर तार के बदलने के चलते रविवार को विद्युत आपूर्ति 10 से दो बजे तक ठप रहेगी। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से पानी आदि की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें