भाजपा ने मनोज को बनाया महानगर संयोजक
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यालय में हुई बैठक में शनिवार को मनोज कुशवाहा को पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह का संयोजक नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि यह समारोह 13 सितंबर को पृथ्वी गार्डन में होगा। बैठक में संजय गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, श्याम चंद्र, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, राकेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।