फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के दौरान पोत पर सांसकृतिक आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पोत पर भ्रमण केसाथ सांस्कृतिक आयोजनों का भी लुत्फ
विज्ञापन

0 सुजावन देव मंदिर से किला घाट तक कराया जाएगा भ्रमण, होंगे विविध कार्यक्रम
इलाहाबाद। कुंभ क्षेत्र ही नहीं नदियों की जलधार पर भी भारतीय संस्कृति की छठा देखने को मिलेगी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इस बार पोत से भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान पोत पर विविध सांस्कृतिक आयोजन होंगे, जिसका हिस्सा श्रद्धालु भी होंगे। मेला प्रशासन इसका खाका तैयार कर रहा है।
इस बार कुंभ दुनिया का आयोजन बनने जा रहा है। पूरे मेला में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे तो मेला प्रशासन की ओर से भी सभी 20 सेक्टरों में भव्य पांडाल बनाए जा रहे हैं। इन पांडालों में आयोजन के लिए दुनिया भर से कलाकार आमंत्रित किए गए हैं। इसी क्रम में नदी के बीच में भी आयोजन की रणनीति बनाई गई है। इस बार श्रद्धालुओं को किला घाट से सुजावन देव मंदिर तक पोत से भ्रमण कराया जाएगा। चूंकि कुंभ के दौरान पूरा क्षेत्र जगमग होगा, नदियां भी रोशन होंगी। ऐसे में रात में भी पोत चलाने में कोई बाधा नहीं होगी और देर रात तक चलेंगी। इस दौरान पोत पर सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। इसके लिए पोत के बीच में मंच बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
जेट्टी का निर्माण इसी महीने से
0 कुंभ के दौरान पर्यटकों के लिए जल मार्ग से दो तरह की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। पहला इलाहाबाद से वाराणसी के बीच क्रूज सेवा दी जाएगी। इसके लिए विदेश से एयरबोट मंगाए जाएंगे। इसके लिए सुजावन देव से किला घाट के बीच पोत से मेला क्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए पांच जगहों, किला घाट, वोट क्लब, सरस्वती घाट, पुराना पुल (नैनी की तरफ) तथा सुजावन देव मंदिर, पर जेट्टी (स्टेशन) बनाए जाएंगे। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण के जूनियर हाइड्रोजग्राफी सर्वेयर अशोक कुमार ने बताया कि जेट्टी आ गए हैं। यमुना नदी में पानी कम होने के बाद इसी महीने से जेट्टी का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
000
नदियों की सफाई के लिए आया ड्रोजर
0 इलाहाबाद से वाराणसी के बीच जल मार्ग से आवागमन के लिए गंगा की सफाई भी जल्द शुरू होगी। सफाई पांच ड्रोजर से होगी। एक ड्रोजर आ भी गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें