फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल पर टिप्पणी से उबले कांग्रेसी, केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन

इलाहाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का पुतला जलाया। उनको मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चौबे ने राहुल की तुलना कीड़े-मकोड़े से कर मर्यादा पर चोट पहुंचाया है। इसकी सजा उनको मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेसी एसएसपी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुतला जलाने के बाद हुई सभा में नेताओं ने कहा कि पीएम देशवासियों से अनुसाशन की बात करते हैं, जबकि अपने मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्होंने चुप्पी साध ली है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी, किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, संजय तिवारी, क्रांति शुक्ला, प्रदीप मिश्र, महेश त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, मोहम्मद शहाब, देवी पांडेय, संतोष मिश्रा, जावेद उर्फी, रोशन ओझा, कुलदीप शर्मा, विशाल सोनकर, रामजी यादव समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें