फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज नाम रखने की विहिप शुरू करेगी मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज नाम रखने की विहिप शुरू करेगी मुहिम
विज्ञापन

0 मुख्यमंत्री से मिलेगा विहिप का प्रतिनिधिमंडल
0 सात और आठ जुलाई को होगी काशी प्रांत की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। अगले वर्ष लगने वाले कुंभ मेले से पूर्व इलाहाबाद का नाम प्रयागराज रखे जाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद अब मुहिम छेड़ेगी। इस संबंध में विहिप के काशी प्रांत की बैठक सात एवं आठ जुलाई को होने जा रही है। बैठक में विहिप की ओर से इलाहाबाद का नाम प्रयागराज रखे जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही इसे लेकर शुरू की जाने वाली मुहिम की रूपरेखा भी तय होगी।
विज्ञापन

विहिप काशी प्रांत के इलाहाबाद समेत 18 जिलों के विहिप के पदाधिकारी प्रतापगढ़ के कुंडा में बैठक करेंगे। बैठक संपन्न होने के बाद विहिप का एक प्रतिनिधिमंडल इलाहाबाद का नाम प्रयागराज रखे जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। दरअसल इस बार माघ मेले में हुए संत सम्मेलन में विहिप की ओर से इलाहाबाद का नाम प्रयागराज रखे जाने की मांग की गई थी। विहिप के मीडिया प्रभारी अश्विनी मिश्र के मुताबिक बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इसमें इलाहाबाद के मठ, मंदिरों के सुंदरीकरण का काम, कुंभ मेला क्षेत्र में हिंदू धर्मगुरुओं महंत अवैधनाथ, रामचंद्र परमहंस दास, देवरहा बाबा, स्वामी विवेकानंद, महामना मदन मोहन मालवीय, अशोक सिंहल के नाम पर द्वार बनाने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें