दफ्ती में लिखा मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने बताया कि जिस पेड़ पर बने फंदे पर छात्र का शव लटका मिला, उसी से कुछ दूर पर एक दफ्ती मिली। इसी दफ्ती में सुसाइड नोट लिखा हुआ था। इसमें लिखा था कि पिछले साल हाईस्कूल में फेल हो गया था। इस वर्ष भी फेल होने की आशंका है इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। ,उधर घटना से परिवार में कोहराम है। छात्र तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था।