फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नौ साल बाद आया फैसला, किशोरी से छेड़खानी में युवक को चार साल का कारावास

Thu, 10 Oct 2024 09:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किशोरी खेत पर शौच करने जा रही थी। तभी रास्ते में सुरेंद्र उर्फ मासूका ने उससे छेड़खानी की। खींचतान में उसके कपड़े फट गए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना हरदुआगंज क्षेत्र की एक किशोरी से छेड़खानी के मामले में एडीजे पॉक्सो प्रथम राजीव शुक्ल की अदालत ने एक युवक को दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक ललित सिंह पुंढीर ने बताया कि 25 मार्च 2015 को किशोरी ने तहरीर दी थी। उसने बताया था कि वह खेत पर शौच करने जा रही थी। तभी रास्ते में सुरेंद्र उर्फ मासूका ने उससे छेड़खानी की। खींचतान में उसके कपड़े फट गए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। अदालत ने सत्र परीक्षण, साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर आरोपी सुरेंद्र उर्फ मासूका को चार साल की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें