फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: नकली नोट बनाने वाला युवक गिरफ्तार, 100 और 500 रुपये के 114 जाली नोट बरामद, पूछताछ जारी

Sun, 23 Jun 2024 03:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के इकरा पब्लिक स्कूल से 50 मीटर आगे सड़क किनारे एक सफेद रंग की बिना नंबर वाली कार पर छापा मारा। कार में नकली नोट, नकली नोट बनाने की सामग्री सप्लाई करने वाले संजीत पुत्र खजान सिंह निवासी खेरी मानाजाट थाना कुण्डली जिला सोनीपत हरियाणा  को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
नकली नोट सहित दबोचा गया अभियुक्त संजीत - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी, स्वॉट व सर्विलांस पुलिस टीम ने नकली नोट बनाने वाले हरियाणा के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 100 और 500 रुपये के 114 जाली नोट बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर इकरा पब्लिक स्कूल से 50 मीटर आगे सड़क किनारे एक सफेद रंग की बिना नंबर वाली कार पर छापा मारा। कार में नकली नोट, नकली नोट बनाने की सामग्री सप्लाई करने वाले संजीत पुत्र खजान सिंह निवासी खेरी मानाजाट थाना कुण्डली जिला सोनीपत हरियाणा  को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए युवक पर उत्तरी दिल्ली और गोतमबुद्ध नगर में 11 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुआ बरामद

  • नकली नोट छापने की सामग्री- छह बण्डल नकली नोट छापने के कागज, एक कांच की बोतल में नकली नोट छापने का कैमीकल
  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार का फर्जी पहचान पत्र 
  • 100 रुपये के 11 जाली नोट
  • 500 रुपये के 103 जाली नोट
  • एक सैमसंग मोबाइल फोन गैलेक्सी नोट-10
  • एक मोबाइल आई फोन एप्पल - 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें