फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता बोली: उसने शादी का झांसा देकर पांच महीने किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया, आरोपी की दरोगा बहन देती है धमकी

Fri, 01 Jul 2022 10:41 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी हरदुआगंज (अलीगढ़)।

सार

युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी, उसकी मां, भाई और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती ने कस्बा निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि आरोपी की बहन पुलिस विभाग में दरोगा है और रुतबा दिखाते हुए वह डरा-धमका रही है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी समेत उसकी दरोगा बहन व अन्य परिजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, आरोपी की कस्बे में परचून की दुकान है। फरवरी माह में वह दुकान में सामान लेने गई थी, तब सामान दिखाने के बहाने दुकान के अंदर बने घर में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद उसने घर पहुंचकर माता-पिता को जानकारी दी। इस पर परिवार वालों ने आरोपी के माता-पिता से शिकायत की तो उन्होंने आरोपी युवक के साथ शादी कराने की बात कहकर पुलिस कार्रवाई कराने से रोक दिया।

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, इसके बाद से आरोपी युवक शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। इस दौरान गर्भवती होने पर अपने परिवार वालों के सहयोग से दवा खिलाकर गर्भपात भी करा चुका है। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी युवक और उसके माता-पिता जाति का हवाला देकर शादी करने से मना कर रहे हैं। आरोपी की बहन पुलिस विभाग में दरोगा है और मेरठ में तैनात है। वह अपना रुतबा दिखाते हुए वह भी डरा-धमका रही है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी विक्की चौहान, उसकी मां साधना, भाई निक्की और बहन मंजू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें