फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanhaiya Lal Murder: कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में अलीगढ़ में प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

Wed, 29 Jun 2022 06:05 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

पुलिस बल और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर खींचतान हुई। वहीं पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को दौड़ाया। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वेन में बैठा लिया गया।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के अचल ताल पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद का फूंका पुतला। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को दौड़ाया।

विज्ञापन


कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में भरा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी को भी हिरासत में लेने से इनकार करने के साथ प्रदर्शनकारियों को महानगर में धारा 144 लागू होने का हवाला देकर किसी प्रकार का प्रदर्शन नहीं करने की चेतावनी दी है।

अचल तालाब स्थित रामलीला मैदान के सामने बुधवार दोपहर पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका। मौके पर मौजूद पुलिस बल और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर खींचतान हुई। वहीं पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को दौड़ाया। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वेन में बैठा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता योगेश वार्ष्णेय ने बताया कि हमने उदयपुर में की गई कन्हैया कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया है। हमारी मांग है कि आरोपियों को चौराहे पर लटकाकर फांसी की सजा दी जाए। पुलिस प्रशासन प्रदर्शन करने पर या और कोई भी रोक लगाए, चाहे हमको नजरबंद करे या गिरफ्तार करे। हम किसी भी बात से डरने वाले नहीं। हम अपना विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि बुधवार दोपहर कुछ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता उदयपुर में हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए अचल ताल के रामलीला मैदान के सामने एकत्रित हुए थे। उन्हें पुलिस फोर्स द्वारा महानगर में धारा 144 लागू होने और किसी भी प्रकार के प्रदर्शन नहीं करने की चेतावनी देकर हटा दिया गया। एसपी सिटी ने किसी प्रकार के पुतला दहन व किसी भी गिरफ्तारी से अनभिज्ञता जताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें