फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक की हत्या कर शव बाइक सहित जलाया, अनैतिक संबंधों में मर्डर होने की आशंका

Sun, 11 Feb 2024 11:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना टप्पल क्षेत्र के गांव खंडेहा के जंगल में एक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के ऊपर जली हुई  बाइक पड़ी थी, शव का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बाइक के नंबर के आधार पर शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर कर दिए। 
विज्ञापन
जली हुई बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के गांव पारसोली निवासी एक युवक की हत्या कर शव बाइक सहित जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजला शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे एक महिला के साथ अनैतिक संबंध होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


11 फरवरी सुबह थाना टप्पल क्षेत्र के गांव खंडेहा के जंगल में एक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के ऊपर जली हुई  बाइक पड़ी थी, शव का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बाइक के नंबर के आधार पर शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर कर दिए। 

शव की पहचान मथुरा जिले के बाजना क्षेत्र के गांव पारसोली निवासी सहीराम के रूप में हुई है। सहीराम (40) गांव के राधाचरण के पुत्र और उनके पांच पुत्रों में चौथे नंबर के थे। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। जानकारी में आया है कि सहीराम की शादी नहीं हुई थी और वह अकेले रहते थे।  
विज्ञापन


टप्पल क्षेत्र की एक महिला के साथ उसके संबंध होने की बात भी सामने आई है। सीओ खैर रंजन द्विवेदी ने बताया कि बाइक सहित जला हुआ शव मिला है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। एक महिला के साथ उसके संबंध होने की बात सामने आ रही है। इस पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें