फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बाइक पर सवार चार दोस्तों को पुलिस ने रोका, बचने के लिए काली नदी में कूदा युवक, तीन दिन से नहीं मिला

Thu, 10 Oct 2024 03:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चारों दोस्त एक ही बाइक पर थे, तभी गांव मीरगढी के निकट पुलिस ने उन्हें रोक लिया। चार सवारी होने के कारण चारों दोस्त डर गए और बाइक छोड़कर भागने लगे। धीरज और अंकेश को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि विशाल और विकास  भाग गए। पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा किया तो विशाल काली नदी में कूद गया। 
विज्ञापन
काली नदी पर खड़े लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली कोतवाली के गांव मीरगढ़ी के निकट एक युवक काली नदी में कूद गया। युवक का तीन दिन से सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने पुलिस पर युवक का पीछा करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

गांव मढ़ोली निवासी 20 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र कलियान सिंह का दोस्त शिवा जवां थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में रहता है। शिवा कुछ दिन पहले दुर्घटना में घायल हो गया था। कलियान सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर शाम करीब  पांच बजे विशाल गांव खेड़ा निवासी धीरज पुत्र फूल सिंह, अंकेश पुत्र सुनील और जरगवा निवासी विकास पुत्र नरेश पाल के साथ शिवा की तबीयत देखकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन

चारों दोस्त एक ही बाइक पर थे, तभी गांव मीरगढी के निकट पुलिस ने उन्हें रोक लिया। चार सवारी होने के कारण चारों दोस्त डर गए और बाइक छोड़कर भागने लगे। धीरज और अंकेश को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि विशाल और विकास  भाग गए। पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा किया तो विशाल काली नदी में कूद गया। 
विज्ञापन

तभी से विशाल लापता है। कलियान सिंह का आरोप है कि पुलिस कर्मी विशाल को नदी से निकालने के बजाय उसी में छोड़कर भाग गए। सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा दबिश देकर पीछा करने की बात गलत है। युवक की तलाश के लिए गोताखोर, फ्लड कंपनी के द्वारा काली नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें