रामघाट रोड पर अतरौली अड्डा के पास लगे शिविर में एक युवक सफेद पैंट शर्ट पहनकर फल बांट रहा था। तभी युवक ने जबरन फल देने के साथ ही महिला कांवड़ियों से खींचतान व अभद्रता कर दी। इस मामले में इलाका पुलिस का दावा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
अलीगढ़ महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड पर एक युवक द्वारा महिला कांवड़ियों से अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस का दावा है कि अभद्रता करने वाला मानसिक विक्षिप्त है।
पुलिस के अनुसार रामघाट रोड पर अतरौली अड्डा के पास लगे शिविर में एक युवक सफेद पैंट शर्ट पहनकर फल बांट रहा था। तभी युवक ने जबरन फल देने के साथ ही महिला कांवड़ियों से खींचतान व अभद्रता कर दी। इस मामले में इलाका पुलिस का दावा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। परिजनों ने बताया है कि युवक का उपचार जारी है।