फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: झगड़े के बाद पत्नी गई मायके, पति ने पंखे से लटक कर दे दी जान

Mon, 26 Feb 2024 04:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में गभाना के गांव महरावल निवासी युवक की किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया था। शाम को पत्नी अपने मायके चली गई। रात्रि में पुष्पेंद्र ने पंखे से फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक पुष्पेंद्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति का पत्नी से झगड़ा हो गया। पत्नी मायके चली गई। पति ने घर में सभी के सो जाने के बाद पंखे से लटक कर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में गभाना के गांव महरावल निवासी रामकिशन के 28 वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र का 25 फरवरी को किसी बात को लेकर पत्नी शीतल से झगड़ा हो गया था। शाम को पत्नी अपने मायके चली गई। रात्रि में पुष्पेंद्र ने पंखे से फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता 26 फरवरी को सुबह कमरे में पहुंचे, तो पंखे पर बेटे का शव लटका देख कर होश उड़ गए। शोर सुनकर आस-पड़ोस के ग्रामीण एकत्र हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पुष्पेंद्र अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गया । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें