महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल को 100 फुट लंबे-चौड़े टीवी पर दिखाने की व्यवस्था की गई है। भारतीय बल्लेबाजों के चौके-छक्के और गेंदबाजों के विकेट लेने पर ढोल-तमाशे बजेंगे। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और शहर की शान रिंकू सिंह ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल को शानदार बनाने के लिए 50 हजार रुपये भेजे हैं।
विश्वकप में फाइनल का मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम की जीत के लिए सब दुआ कर रहे हैं। खेल प्रेमियों ने अपने मित्रों के साथ बैठकर मैच देखने के लिए इंतजाम किया है। होटल-रेस्टोरेंट में भी मैच देखने के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
100 फुट टीवी पर मैच दिखाने की व्यवस्था
महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल को 100 फुट लंबे-चौड़े टीवी पर दिखाने की व्यवस्था की गई है। आयोजक अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया कि मैदान पर इस ऐतिहासिक मैच को ऐतिहासिक अंदाज से देखने की व्यवस्था की गई है। भारतीय बल्लेबाजों के चौके-छक्के और गेंदबाजों के विकेट लेने पर ढोल-तमाशे बजेंगे।
रिंकू सिंह खिलाएंगे 50 हजार की दावत
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और शहर की शान रिंकू सिंह ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल को शानदार बनाने के लिए 50 हजार रुपये भेजे हैं। इस धनराशि से मैच के दौरान प्रशिक्षु खिलाड़ियों को भोजन कराया जाएगा। इस मैच को महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
भारत की जीत के लिए हुए हवन-यज्ञ
विश्वकप फाइनल में भारत की जीत के लिए कुलश्रेष्ठ सभा अलीगढ़ के बैनर तले कावेरी इको अपार्टमेंट बी दास कंपाउंड नौरंगाबाद में हवन-यज्ञ किया गया। हवन-यज्ञ में सभा के अध्यक्ष प्रवीण कुमार कुलश्रेष्ठ, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, युवा अध्यक्ष मुदित कुलश्रेष्ठ, युवा सचिव दिव्यांश कुलश्रेष्ठ, एसपी भांति, संतोष अथैया, जेई राजेश कुलश्रेष्ठ, मोहित चौधरी, दीपक कुलश्रेष्ठ, विवेक कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।