कुछ लोग घरों से रुपये निकालकर ले जाते हैं और गांव में ही दुकानों से शराब लेकर पीते है। देर रात को घरों में आते हैं। विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों से मारपीट करते हैं। यहां तक कि पिछले दिनों शराब के कारण एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्म हत्या भी कर ली थी। इससे घरों की स्थिति बेहद खराब हो रही है। लठ यात्रा निकालकर पूरे गांव में एलान किया कि शराब बेचने वाले दुकानदारों का बहिष्कार होगा।
अलीगढ़ में अतरौली के गांव बहरावद में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। अवैध शराब बेचने वाले दुकानदारों के बहिष्कार के एलान के बाद भी जब शराब पीकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चों को पीटा तो इसके विरोध में महिलाओं ने लठ उठा लिए। बुधवार देर रात गांव में लठ यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने एलान किया कि कोई भी अगर दुकानों पर शराब बेचते हुए पाया या घरों में झगड़ा किया, तो अब महिलाएं उसे सबक सिखाने से पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन
बहरावदी मंदिर में महिलाओं ने पंचायत कर एक समूह का गठन किया है। महिलाओं ने कहा कि गांव के कुछ दुकानदार देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहे हैं। कुछ लोग घरों से रुपये निकालकर ले जाते हैं और गांव में ही दुकानों से शराब लेकर पीते है। देर रात को घरों में आते हैं। विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों से मारपीट करते हैं। यहां तक कि पिछले दिनों शराब के कारण एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्म हत्या भी कर ली थी।
इससे घरों की स्थिति बेहद खराब हो रही है। लठ यात्रा निकालकर पूरे गांव में एलान किया कि शराब बेचने वाले दुकानदारों का बहिष्कार होगा और यदि वह बिक्री से बाज नहीं आए दुकानदारों व शराब पीकर घरों में झगड़ा करने वालों को महिलाएं सबक सिखाएंगी। नशे से दूर रहने वाले गांव के तमाम पुरुषों ने भी महिलाओं का साथ देने की घोषणा की है।