रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार कर रही हाथरस के कस्बा सासनी की रहने वाली महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कस्बा सासनी के गांव बांधनू की रहने वाली 40 वर्षीय सुधा देवी पत्नी पप्पू की बहन गुड्डी देवी पत्नी बलवीर अलीगढ़ में रहती है। गुड्डी देवी का ऑपरेशन हुआ है और वह निजी अस्पताल में भर्ती है।
सुधा अपनी बहन को देखने के लिए आई थी। सोमवार रात को वह अपने बहनोई के साथ वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची। बहनोई टिकट लेने चले गए। इसी बीच महिला रेलवे ट्रैक पार करने लगी, तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। सुधा देवी अपने पीछे दो बेटियां और 6 बेटों को रोते बिलखते छोड़ गई हैं। सुधा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। ब्यूरो