फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सपेरा भानपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव, मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Apr 2025 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कुछ लड़के अक्सर उनके मोहल्ले में आकर गालीगलौज कर रौब गालिब करते। दुकान पर मौजूद महिलाओं और बच्चियों का हवाला देकर उन्होंने आरोपियों को टोका तो वे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर किसी धारदार हथियार से उनके चेहरे पर वार कर दिया, जिसमें वह घायल हो गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालानगरी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सपेरा भानपुर में अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। इसमें मुस्लिम पक्ष की कुछ महिलाओं को चोट आई है। इन महिलाओं का आरोप है कि नामजद गली में पेशाब कर रहे थे, टोकने पर उन्होंने मारपीट और पथराव किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सपेरा भानपुर गांव की समीना बेगम पत्नी मुन्ना खां की मस्जिद वाली गली में परचून की दुकान है। समीना के अनुसार गैर संप्रदाय के कुछ लड़के अक्सर उनके मोहल्ले में आकर गालीगलौज कर रौब गालिब करते हैं। 9 अप्रैल शाम साढ़े सात बजे करीब गौरव व छोटू पुत्रगण हरिओम, विक्की व मुकुल पुत्रगण जगपाल गली में आए और दुकान के सामने पेशाब करने लगे। दुकान पर मौजूद महिलाओं और बच्चियों का हवाला देकर उन्होंने आरोपियों को टोका तो वे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर किसी धारदार हथियार से उनके चेहरे पर वार कर दिया, जिसमें वह घायल हो गईं।

देखते ही देखते दोनों पक्षों से जमकर पथराव शुरू हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव करने वाले तितर-बितर हो गए। रात में ही पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी भेजा, जहां से उनको पहले दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय और फिर वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। 10 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला ने तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दोपहर में चारों नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें